फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 2024: पिछले वर्ष 12 मई को जारी हुआ था सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, इस बार क्या है उम्मीद?

Fri, 26 Apr 2024 05:42 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Class 10th Result 2024: सीबीएससी बोर्ड कक्षा 10वीं के लगभग 16 लाख के आसपास छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों का जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि इस बार बोर्ड द्वारा मई के 
पहले सप्ताह में रिजल्ट घोषित करने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
CBSE Class 10 Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Class 10 Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। बोर्ड ने कथित तौर पर कक्षा 10वीं सीबीएसई परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। जल्द ही रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। रिजल्ट जारी होते ही छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- cbseresults.nic.in. के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। 

विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 15 फरवरी, 2024 से 13 मार्च, 2024 तक कक्षा 10 के लिए परीक्षा आयोजित की। 2023 में कुल मिलाकर, 93.12% छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। 

दिनांक और समय
बोर् की ओर से रिजल्ट की घोषणा को लेकर अभी कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं आया है, लेकिन सीबीएसई बोर्ड द्वारा जल्द ही रिजल्ट की तारीख और तिथि की घोषणा की जाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 15 फरवरी, 2024 से 13 मार्च, 2024 तक कक्षा 10वींं के लिए परीक्षा आयोजित की। इस वर्ष एक करोड़ से अधिक रिस्पांस शीट का मूल्यांकन किया जा रहा है।

पिछले साल 12 मई, 2023 को परिणाम घोषित किया गया था। संभावना जताई जा रही है। इस साल भी मई के पहले सप्ताह में कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। 

CBSE Class 10 Result 2024: रिजल्ट पर उल्लिखित विवरण
  • छात्र का नाम
  • माता - पिता का नाम
  • स्कूल के नाम
  • परीक्षा विवरण
  • जन्म की तारीख
  • नगर और राज्य
  • शिक्षा बोर्ड का नाम
  • विषयवार अंक
  • कुल मार्क
  • विभाजन
  • तारीख
  • स्थिति- पास/फेल 
विज्ञापन

CBSE Class 10 Result 2024: ऐसे देखें रिजल्ट 
  • सबसे पहले छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम लिंक का चयन करें।
  • अपनी लॉगिन जानकारी और रोल नंबर दर्ज करें।
  • अब रिजल्ट स्क्रिन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें