सीबीएसई ने इससे पहले भी महामारी के दौरान नौवीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के मानसिक और सामाजिक कल्याण के लिए एक नया एप 'दोस्त फॉर लाइफ' लॉन्च किया था। सीबीएसई बोर्ड ने घर के सुरक्षित माहौल में छात्रों और अभिभावकों की आसानी, सुविधा और उपयोगिता के लिए इस सुविधा को डिजाइन किया गया है।
सीबीएसई के 83 विशेषज्ञों के अलावा, देशभर के सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के 24 प्रिंसिपल, काउंसलर और विशेषज्ञ 'दोस्त फॉर लाइफ' एप पर उपलब्ध हैं। ये सभी सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक इस टोल फ्री नंबर पर समस्या समाधान और परामर्श सहायता के लिए उपलब्ध रहते हैं।
बता दें कि दोस्त फॉर लाइफ एप दुनियाभर के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के छात्रों और अभिभावकों की परामर्श आवश्यकताओं को एक साथ पूरा करेगा। प्रशिक्षित परामर्शदाताओं/प्राचार्यों द्वारा सप्ताह में तीन बार सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को निःशुल्क लाइव परामर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष, 83 स्वयंसेवक हैं, जिनमें से 66 भारत में हैं और 17 सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल, ओमान, कुवैत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका से इस एप पर जुड़े हैं।