ओबीए के प्रति शिक्षकों का नजरिया
पायलट अध्ययन में पता चला कि कुछ छात्रों को ओपन बुक असेसमेंट (OBA) में थोड़ा मुश्किल हो सकती है। लेकिन ज्यादा तर शिक्षक इस नए तरीके का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि ओबीए से छात्रों की सोचने और समझने की क्षमता बढ़ेगी। इस योजना में अच्छे और साफ सवाल बनाने के लिए एक जैसे नमूना प्रश्नपत्र बनाए जाएंगे, ताकि सभी छात्रों के लिए परीक्षा समान हो। ओपन बुक परीक्षा आसान नहीं होती, बल्कि यह केवल रटने की बजाय विषय को अच्छे से समझने पर ध्यान देती है।
ओपन बुक मूल्यांकन के फायदे
इस योजना का मकसद छात्रों के परीक्षा के तनाव को कम करना है, ताकि वे आराम से अपनी पढ़ाई दिखा सकें। साथ ही, यह तरीका बच्चों को यह सिखाता है कि जो कुछ उन्होंने पढ़ा है, उसे असली जिंदगी में कैसे इस्तेमाल करें। ओबीए से रटने की आदत कम होगी और बच्चे अपने विषय को गहराई से समझ पाएंगे। इससे उनकी सोच और समझ दोनों बेहतर होगी और पढ़ाई का असली मकसद पूरा होगा।