CBSE Recruitment 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने भर्ती परीक्षा के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी हैं। बता दें ये भर्ती आशुलिपिक कनिष्ठ सहायक, सहायक सचिव, कनिष्ठ हिंदी अनुवादक, सहायक सचिव (आईटी), विश्लेषक (आईटी, वरिष्ठ) सहित विभिन्न पदों पर हो रही हैं।
उम्मीदवार जो सीबीएसई परीक्षा 2020 में उपस्थित हुए हैं वे सीबीएसई उत्तर कुंजी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए लिक के माध्यम से भी अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या होती है अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने इसमें दी बड़ी राहत
- उम्मीदवार को यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर किसी भी उत्तर या प्रश्न के खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं।
- उम्मीदवार 04 फरवरी से 07 फरवरी 2020 तक 11:55 बजे तक आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
- सीबीएसई परीक्षा की आपत्ति लिंक 07 फरवरी 2020 के बाद एक्टिव नहीं होगा।
- सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद, सीबीएसई अपनी वेबसाइट पर परिणाम की घोषणा करेगा।
- सीबीएसई भर्ती परीक्षा 28 जनवरी से 31 जनवरी 2020 तक आयोजित की गई थी।
- जो उम्मीदवार परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे उन्हें कौशल परीक्षा या साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
सीबीएसई उत्तर कुंजी को ऐसे करें डाउनलोड और आपत्ति उठाने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं-
चरण - 1 सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in पर जाएं।
चरण - 2 उसके बाद होमपेज पर दिए 'OBJECTION LINK LIVE - CBSE RECRUITMENT EXAM से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 अपना लॉगइन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
चरण - 4 सीबीएसई भर्ती परीक्षा उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
चरण - 5 यदि आपको कोई आपत्ति है, तो अपनी आपत्तियां उठाने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
ये भी पढ़ें- 4 फरवरी: फेसबुक के लिए बेहद खास है ये दिन, जानेंं क्यों?