फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: कैसे तैयार होगा पश्चिम एशिया के विद्यार्थियों का रिजल्ट? सीबीएसई ने तैयार कर ली मूल्यांकन योजना

Fri, 20 Mar 2026 05:09 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE: सीबीएसई ने पश्चिम एशिया में रद्द हुई 10वीं परीक्षाओं के लिए मूल्यांकन योजना जारी की है। छात्रों के परिणाम उनके दिए गए विषयों के अंकों के औसत के आधार पर तैयार होंगे। बोर्ड ने छात्रों को उनकी उपस्थिति के आधार पर पांच श्रेणियों में बांटा है। 
 
विज्ञापन
CBSE Board - फोटो : Official Website
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE In East Asia: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात के कारण रद्द हुई कक्षा 10 की परीक्षाओं के लिए विशेष मूल्यांकन योजना जारी की है। यह फैसला बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में स्थिति की समीक्षा के बाद लिया गया है।

विज्ञापन


सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि 17 फरवरी से 28 फरवरी तक की परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित हुई थीं। इस दौरान गणित, अंग्रेजी और विज्ञान सहित 6 मुख्य विषयों के साथ 16 भाषा और 22 स्किल विषयों की परीक्षाएं भी पूरी कर ली गई थीं।

विद्यार्थियों को पांच श्रेणियों के बांटा गया

बोर्ड ने छात्रों को उनकी उपस्थिति के आधार पर पांच श्रेणियों में बांटा है। ये श्रेणियां इस प्रकार हैं:
  1. सभी परीक्षाओं में शामिल होने वाले
  2. चार परीक्षाओं में शामिल होने वाले
  3. तीन परीक्षाओं में शामिल होने वाले
  4. दो परीक्षाओं में शामिल होने वाले
  5. कंपार्टमेंट श्रेणी के निजी छात्र
विज्ञापन

ऐसे होगा अंकों का निर्धारण

जिन छात्रों ने सभी परीक्षाएं दी हैं, उनका परिणाम सीधे उनके प्राप्त अंकों के आधार पर घोषित किया जाएगा। वहीं चार विषयों में परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए, जिन विषयों की परीक्षा नहीं हो सकी, उनमें उनके तीन सर्वश्रेष्ठ विषयों के औसत अंक जोड़े जाएंगे।

तीन विषयों में शामिल हुए छात्रों के लिए दो सर्वश्रेष्ठ विषयों के औसत के आधार पर शेष विषयों के अंक तय किए जाएंगे। वहीं बहुत कम संख्या में ऐसे छात्र हैं जिन्होंने केवल दो विषयों की परीक्षा दी है, उनके लिए दोनों विषयों के औसत अंक को अन्य विषयों में लागू किया जाएगा।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन छात्रों का रिजल्ट अन्य सभी छात्रों के साथ ही घोषित किया जाएगा। साथ ही, उन्हें भविष्य में दूसरे बोर्ड परीक्षा (इम्प्रूवमेंट) के जरिए अपने अंकों में सुधार करने का अवसर भी दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें