फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 2020: कोरोना वायरस के चलते क्या स्थगित हो जाएंगी बोर्ड परीक्षाएं?

Tue, 17 Mar 2020 09:24 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : Self
विज्ञापन

CBSE: देशभर में कोरोना वायरस की वजह से बड़े-बड़े समारोह को टाला जा रहा है। सावधानी बरतने की सलाह देने के साथ-साथ सरकार अनेकों कदम भी उठा रही है। अब सवाल ये है कि क्या सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं भी कोरोना वायरस के चलते रद्द हो जाएंगी?

विज्ञापन

 
बता दें कि कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से राज्यों की सरकार ने स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं। साथ ही परीक्षाएं स्थगित की जा चुकी हैं। लेकिन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE - Central Board of Secondary Education) की बोर्ड परीक्षाएं अब भी चल रही हैं। ये परीक्षाएं मुख्य रूप से 14 अप्रैल को खत्म हो जाएंगी।

बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के अभिभावक अपने बच्चों को लेकर काफी चिंता में हैं। उन्होंने बोर्ड  से मांग की है कि वे परीक्षा स्थगित कर दें। इसके लिए लोग सोशल मीडिया की मदद ले रहे हैं। कुछ छात्र ट्विटर पर सीबीएसई को लिख रहे हैं कि वे इस पर विचार करें। और सीबीएसई भी सभी सवालों के जवाब दे रही हैं।
विज्ञापन




बता दें कि सीबीएसई ने पूर्वी दिल्ली में हुए भारी हिंसा के कारण बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किया था। जो परीक्षाएं पहले 30 मार्च को खत्म होने वाली थी वो अब 14 अप्रैल तक चलेंगी। इसके लिए बोर्ड ने फिर से नया शेड्यूल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें