फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result: पिछले वर्ष के मुकाबले घट गया उत्तीर्ण प्रतिशत, जानें कितने फीसदी की आई गिरावट

Wed, 13 May 2026 02:19 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE 12th Result 2026 OUT: इस बार 12वीं के नतीजों में पिछले साल के मुकाबले उत्तीर्ण प्रतिशत में गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं कितनी फीसदी की कमी दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
CBSE 12th Result - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 85.20% छात्र सफल हुए हैं, जबकि पिछले साल की तुलना में पास प्रतिशत में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं इस बार के रिजल्ट से जुड़ी पूरी डिटेल।

कैसा रहा इस बार का रिजल्ट?

2025 में कुल 17,04,367 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 16,92,794 उपस्थित हुए और 14,96,307 सफल रहे। इस वर्ष पास प्रतिशत 88.39% रहा। वहीं 2026 में पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या बढ़कर 17,80,365 हो गई, जिनमें 17,68,968 उपस्थित हुए और 15,07,109 सफल रहे।

विज्ञापन

 
2026 में पास प्रतिशत घटकर 85.20% रह गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में -3.19% का अंतर दिखा रहा है। 

विज्ञापन

लड़कियों का रहा शानदार प्रदर्शन

2025 और 2026 के परिणामों में लड़कियों ने लगातार लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। 2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का 82.13% रहा। इसी तरह 2025 में भी लड़कियां 91.64% के साथ आगे रहीं, जबकि लड़के 85.70% पर रहे। ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों का परिणाम दोनों वर्षों में 100% रहा। इस प्रकार, लड़कियों ने लड़कों की तुलना में लगभग 6.73% बेहतर प्रदर्शन किया है।

2026 में CWSN उम्मीदवारों का प्रदर्शन

वर्ष पंजीकृत उपस्थित सफल पास प्रतिशत
2026 6397 6342 5718 90.16

90% और 95%+ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार

श्रेणी कुल उम्मीदवार प्रतिशत
90% और उससे अधिक 94028 5.32%
95% और उससे अधिक 17113 0.97%

अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार

श्रेणी उम्मीदवार संख्या
90% और उससे अधिक 276
95% और उससे अधिक 48

कम्पार्टमेंट में रखे गए उम्मीदवार

वर्ष उम्मीदवारों की संख्या प्रतिशत
2025 129095 7.63%
2026 153800 9.26%
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें