सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2025 में विजयवाड़ा रीजन ने सभी क्षेत्रों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। इस क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.60% रहा, जो देशभर में सर्वाधिक है। इसके बाद त्रिवेंद्रम क्षेत्र ने 99.32% के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि चेन्नई ने 97.39% और बेंगलुरु ने 95.95% पास प्रतिशत के साथ मजबूत उपस्थिति दर्ज की। दिल्ली वेस्ट रीजन का भी प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा, जहां उत्तीर्ण प्रतिशत 95.17% रहा।