CBSE Board 12th Result 2020- कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणाम CBSE द्वारा जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड ने परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए हैं। लेकिन ज्याजा ट्रैफिक होने के वेबसाइट खुलने में दिक्कत कर रही है। सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in है। ध्यान दें, इस साल 12 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए हैं। इनका इंतजार अब खत्म हो गया है।
ये भी पढ़ें-
CBSE 12th Result 2020: परीक्षा में 92.15 फीसदी अंक हासिल कर लड़कियों ने मारी बाजी
15 अहम बिंदुओं पर प्रकाश-
- सीबीएसई बोर्ड ने 15 जुलाई के बजाय 13 जुलाई को ही बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।
- इस साल 13109 स्कूलों में और 4984 केंद्र में आयजित हुई थी। जो कि पिछले साल के मुकाबले ज्यादा थे।
- इस साल 12हवीं कक्षा का परिणाम पिछले साल से 5.38 फीसदी ज्यादा रहा।
- साल 2019 में सीबीएसई के 12वीं कक्षा का परिणाम 83.40 फीसदी रहा था। जबकि इस साल CBSE के बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 88.78 फीसदी रहा है।
- इस साल 1059080 विद्यार्थी पास हुए हैं। जबकि पिछले साल 1005427 विद्यार्थी पास हुए थे।
- इस साल सीबीएसई के बारहवीं कक्षा के रिजल्ट में त्रिवेन्द्रम रीजन के परिणाम सबसे बेहतर रहे हैं। यहां 97.67 फीसदी विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा पास की है।
- इसके बाद दूसरे नंबर पर बेंगलुरु का रिजल्ट बेहतर रहा है। यहां 97.05 फीसदी विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा पास की है।
- तीसरे पर चेन्नई रहा है, जहां का पास प्रतिशत 96.17 फीसदी है।
- दिल्ली वेस्ट का रिजल्ट 94.61 फीसदी और दिल्ली ईस्ट का रिजल्ट 94.24 फीसदी रहा है।
- नोएडा रीजन का रिजल्ट 84.87 फीसदी, प्रयागराज का रिजल्ट 82.49 फीसदी और अजमेर का 87.60 फीसदी रहा।
ये भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2020: इस साल 74.57 पास प्रतिशत के साथ पटना रहा सबसे पीछे