फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th exam 2020: 98 फीसदी विद्यार्थियों ने दी इतिहास की परीक्षा, पेपर को बताया लंबा

Tue, 03 Mar 2020 05:49 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
cbse
विज्ञापन

CBSE 12th History Paper 2020: हिंसा से बुरी तरह से प्रभावित रही उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मंगलवार को 12वीं कक्षा की इतिहास की परीक्षा हुई और इसमें 98.3 फीसदी विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह जानकारी सीबीएसई ने दी है। सीबीएसई के इतिहास का पेपर देश और विदेश में निर्धारिक केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में स्थिति केंद्रों में रिकॉर्ड तोड़ विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। सीबीएसई का कहना है कि जो विद्यार्थी इस परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं वो ज्यादातर प्राइवेट स्ट्रीस से हैं।

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- कोरोना से बचाव के लिए नोएडा के एक स्कूल में परीक्षा रद्द, दूसरा 6 दिन के लिए बंद


12वीं कक्षा के इतिहास के पेपर को विद्यार्थियों ने लंबा और चुनौतीपूर्ण बताया। कई विद्यार्थियों का कहना है कि इतिहास का पेपर काफी लंबा था। हालांकि विद्यार्थियों का यह भी कहना है कि सीबीएसई का इतिहास का पेपर सिलेबस से ही आया था। इस पेपर के ए पार्ट में 20 प्रश्न, बी पार्टी में चार प्रश्न और सी पार्टी में तीन प्रश्न थे। पार्ट डी में तीन प्रश्न और ई में एक ही प्रश्न था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि सीबीएसई के 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हुई है। इसी दिन दिल्ली में हिंसा का आगाज भी हुआ था। इस हिंसा की वजह से 12वीं कक्षा का इतिहास का पेपर पोस्टपोंड कर दिया गया  था और आज के लिए शेड्यूल हुआ था। शिक्षकों का भी कहना है कि 80 नंबर का सीबीएसई का पेपर 12वीं की इतिहास की किताब से ही आया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें