फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं बोर्ड: संभावित तारीखों का हो एलान, राज्य शिक्षा मंत्री ने परीक्षा कराने के पक्ष में दिया बयान

Tue, 25 May 2021 02:04 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जानी चाहिए क्योंकि यह छात्रों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही परीक्षाओं के नतीजे विद्यार्थी के जीवन में लंबे समय तक प्रासंगिक रहते हैं। - विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री, बिहर
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा लेटेस्ट न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी की वजह से देशभर में बोर्ड व परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। वहीं रविवार को आयोजित बैठक में कई राज्य बोर्ड परीक्षाएं कराने पर सहमति जताई है। मंगलवार को बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी परीक्षाएं आयोजित कराने के पक्ष में बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जानी चाहिए क्योंकि यह छात्रों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही परीक्षाओं के नतीजे विद्यार्थी के जीवन में लंबे समय तक प्रासंगिक रहते हैं। हालांकि मौजूदा हालात में ऐसा नहीं हो सकता। लेकिन एक संभावित तारीखों की घोषणा की जानी चाहिए। 

विज्ञापन

असमंजस की स्थिति की वजह से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं छात्र

उन्होंने आगे कहा कि कोरोना के मामलों में गिरावट आने के बाद परीक्षाओं को आयोजन किया जा सकता है। विशेषज्ञों की राय लेने के बाद परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर देना चाहिए। ताकि विद्यार्थियों को तैयारी का समय मिल सके। असमंजस की स्थिति होने की वजह से विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं। 

विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के संबंध में दिए यह सुझाव

राज्य शिक्षा मंत्री का कहना है कि बिहार बोर्ड ने विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र में दिए जाने वाले विकल्पों की संख्या बढ़ा दी थी। पूरे सिलेबस से सवाल पूछे गए थे, किंतु उत्तर केवल आधे प्रश्नों का ही देने के निर्देश दिए गए थे।  ऑनलाइन परीक्षा का भी विकल्प है। बिहार बोर्ड की इसी सतर्कता और मुस्तैदी के कारण राज्य में समय पर परीक्षाओं का आयोजन किया जा सका। सीबीएसई ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने के विकल्प पर भी विचार कर सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें