फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cbse 10th Board Result 2019: 92% अंकों के साथ किया अपने गांव का नाम रोशन

Mon, 06 May 2019 06:15 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE 10th Board Result 2019: ने आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड आमतौर पर मई के तीसरे सप्ताह में परिणाम (सीबीएसई बोर्ड के परिणाम) जारी करता है। इस साल सीबीएसई ने कक्षा 10वीं का परिणाम परीक्षा की अंतिम तिथि से 38वें दिन के अंदर जारी किया गया है।

विज्ञापन


 13 छात्रों ने 500 अंकों में से 499 के साथ प्रथम रैंक हासिल की है। वहीं 24 छात्रों ने 500 अंकों में से 498 के साथ दूसरी रैंक प्राप्त की है। 58 छात्र 497 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर सफलता हासिल की है। "सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में कुल 91.10 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। त्रिवेंद्रम (99.85%), चेन्नई (99%), अजमेर (95.89%) शीर्ष तीन क्षेत्र हैं"।

विज्ञापन

आज हम कई टॉपर्स की बात कर रहे हैं, तो चलिए हम बात करते हैं 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले संस्कृति पब्लिक स्कूल, बलदेव (मथुरा) के छात्र हर्ष चौधरी की जिन्होंने अपने परिवार का नाम रोशन किया है। हर्ष चौधरी अपने माता और बहनों के साथ  हाथरस जिले के दिसावर गांव में रहते हैं। वे रक्षा सेवा के माध्यम से देश की सेवा करना चाहते हैं। मीडिया से बात करते हुए हर्ष ने कहा, "मैं राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में शामिल होना चाहता हूं और देश की सेवा करना चाहता हूं।" हर्ष की इच्छा है कि मैथ्स को वैकल्पिक विषय के रूप में विज्ञान स्ट्रीम के साथ आगे बढ़ाया जाए। 10वीं कक्षा के बाद हर्ष पीसीएम स्ट्रीम से आगे पढ़ना चाहते हैं।

हर्ष ने हमें बताया कि वह स्कूल के दिनों में नियमित रूप से 3 से 4 घंटे तक स्वयं अध्ययन करते थे। लेकिन परीक्षा के समय में 6 से 7 घंटे। हर्ष से पूछने पर की आप किसे आदर्श के रूप में मानते हैं, “मेरा आदर्श मेरा भाई हरजीत सिंह परिहार है। वह मेरा मार्गदर्शन करते हैं और मेरी पढ़ाई में मदद करते हैं।” हर्ष ने कहा कि उनके क्लास टीचर एम.एल. नागर ने उनकी पढ़ाई में काफी मदद की है। 

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें