केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) ने कल यानी 13 जुलाई को 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी किए। अब छात्रों को 10वीं कक्षा के परिणामों का इंतजार है। बता दें कि बोर्ड अधिकारी ने एक मीडिया हाऊस को बताया कि परिणाम आज यानी 14 जुलाई को घोषित नहीं किए जाएंगे। एक बार परिणाम जारी होने का बाद छात्र लड़कियों का पास प्रतिशत 92.15 फीसदी और लड़कों का 86.19 फीसदी पास प्रतिशत रहा। जिन छात्रों की इस साल कंपार्टमेंट आई है उन्हें बता दें कि तिथियां जल्द घोषित हो सकती हैं। इस साल 87,651 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। साल 2019 में यह आंकड़ा ज्यादा था। साल 2019 में 99,207 छात्रों की परीक्षा में कंपार्टमेंट आई थी। ध्यान दें कि कंपार्टमेंट परीक्षाएं किन तिथियों पर होंगी इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है। बोर्ड का कहना है कि तिथियों की घोषणा केंद्र सरकार से परामर्श के बाद की जाएगी।