फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th Result 2020: पिछले साल से बेहतर रहा इस साल दसवीं का रिजल्ट, 17 लाख से ज्यादा विद्यार्थी हुए पास

Wed, 15 Jul 2020 01:28 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई के दसवीं कक्षा का रिजल्ट
विज्ञापन

CBSE 10th Result 2020:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)  ने बुधवार को दसवीं कक्षा के नतीजे जारी किए। दसवीं कक्षा के विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-cbseresults.nic.in, cbse.nic.in व results.nic.in है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने ट्वीट के जरिए दसवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भी दी। इस साल दसवीं कक्षा के लिए 18.8 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। दसवीं कक्षा का रिजल्ट 91.46 फीसदी रहा है, जो कि पिछले साल के मुकाबले  बेहतर है। देश में सबसे अच्छा रिजल्ट केंद्रीय विद्यालयों का रहा है जो 99.23 फीसदी है।

विज्ञापन




दसवीं कक्षा के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी
त्रिवेंद्रम का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा है। त्रिवेंद्रम रिजन का रिजल्ट 99.28 फीसदी रहा है। दिल्ली वेस्ट का दसवीं कक्षा का रिजल्ट  85.96 फीसदी रहा है। जबकि दिल्ली ईस्ट के दसवीं कक्षा का रिजल्ट  85.79 फीसदी रहा है। इस साल दसवीं कक्षा के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले 3.17 फीसदी ज्यादा रहा है। लड़कों का दसवीं कक्षा का रिजल्ट 90.14 फीसदी रहा है जबकि लड़कियों की प्रतिशता  93.34 फीसदी रही है।

Dear Students, Parents, and Teachers!@cbseindia29 has announced the results of Class X and can be accessed at https://t.co/U3MU3QfULs.
विज्ञापन


We congratulate you all for making this possible. I reiterate, student's health & quality education are our priority.



पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा है इस साल का रिजल्ट, 17 लाख से ज्यादा विद्यार्थी पास
इस साल 20,387 स्कूलों के विद्यार्थियों ने सीबीएसई के दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। दसवीं की परीक्षा के लिए देशभर में 5,377 परीक्षा केंद्र बने थे। इस साल दसवीं कक्षा के लिए 18 लाख (1873015) से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1713121 विद्यार्थी दसवीं कक्षा में पास हुए हैं।

इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले 0.36 फीसदी ज्यादा रहा है। पिछले साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 91.10 फीसदी था और 1604428 विद्यार्थी पास हुए थे जबकि 1761078 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 91.4 फीसदी रहा है।

विज्ञापन


जानिए कैसा रहा किस रिजन का दसवीं का रिजल्ट?
-त्रिवेंद्रम- 99.28 फीसदी
-चेन्नई- 98.95 फीसदी
-बंगलूरू- 98. 23
-पुणे- 98.5 
-अजमेर- 96.93 फीसदी
-भोपाल-92.86 फीसदी
-नोएडा- 87.51 फीसदी
-देहरादून- 89.72 फीसदी

दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ऐसे चेक करें दसवीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- cbseresults.nic.in है।
  • यहां होम पेज पर आपको दसवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
  • जहां अपना विवरण डालने के बाद विद्यार्थियों को स्क्रीन पर रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।
  • विद्यार्थी अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट ले सकते हैं।


एसएमएस से ऐसे देखें अपना रिजल्ट?
SMS: विद्यार्थी एसएमएस के जरिए भी दसवीं कक्षा का रिजल्ट मंगवा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने पंजीकरण नंबर  से अपना रोल नंबर लिखकर मैसेज करना होगा और इसके बाद बोर्ड उनको उनका रिजल्ट बता देगा। विद्यार्थियों को 7738299899 नंबर पर एसएमएस भेजना होगा। 

ऐसे भेजें SMS  
विद्यार्थी CBSE10 (अपना रोल नंबर) (एडमिट कार्ड आईडी) लिखने के बाद सीबीएसई के नंबर पर मैसेज भेजें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें