फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: सीबीएसई बोर्ड ने जारी की 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षा की तिथियां; यहां देखें पूरा कार्यक्रम

Fri, 31 May 2024 03:15 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Supplementary Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। यहां जानिए कौन से छात्र इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
CBSE - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Supplementary Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होंगी, जबकि कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षाएं 15 जुलाई को एक ही दिन में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड सीबीएसई 10वीं की पूरक परीक्षा की तिथियां बाद में पर जारी करेगा।

विज्ञापन


बोर्ड ने स्कूलों से कक्षा 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सूची (LoC) जमा करने को कहा है और पात्रता मानदंड, शुल्क संरचना, आवेदन करने की प्रक्रिया और जिन विषयों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी, उनकी सूची जारी की है।

Trending Videos

सिर्फ ये छात्र दे सकेंगे पूरक परीक्षा

स्कूलों को परीक्षा संगम लिंक के जरिए एलओसी जमा करना होगा। सीबीएसई ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, "केवल वे छात्र जिनका नाम ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जमा किया गया है, उन्हें पूरक परीक्षा, 2024 में बैठने की अनुमति दी जाएगी।"

बोर्ड ने उन छात्रों से कहा है जो नियमित छात्रों के रूप में 2024 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं और जिन्हें 'कम्पार्टमेंट' श्रेणी में रखा गया है, वे उस स्कूल से संपर्क करें जहां से उन्होंने परीक्षा दी थी। स्कूलों से यह भी कहा गया है कि वे अपने छात्रों को परीक्षाओं के बारे में सूचित करें और इस श्रेणी में रखे गए सभी छात्रों के नाम LOC में डालें, भले ही वे उनसे संपर्क करने में असमर्थ हों।

इसके अलावा, जो छात्र 10वीं के दो विषयों और 12वीं के एक विषय में अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं, वे भी अपना नाम भेज सकते हैं। साथ ही, जो उम्मीदवार पहले और दूसरे मौके में परीक्षा पास नहीं कर पाए, उन्हें पूरक परीक्षा 2024 में तीसरे और आखिरी मौके के लिए निजी उम्मीदवार माना जाएगा। ऐसे छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से सीधे आवेदन कर सकते हैं।

स्कूल डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड या एनईएफटी या आरटीजीएस या स्विफ्ट के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन

उम्मीदवारों की सूची कैसे प्रस्तुत करें?

पूरक परीक्षाओं के लिए छात्रों की सूची जमा करने के लिए स्कूल नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • स्कूल लॉगिन से कम्पार्टमेंट श्रेणी में रखे गए उम्मीदवारों की सूची तैयार करें।
  • छात्र का रोल नंबर और विषय चुनें।
  • चयनित अभ्यर्थी को अंतिम रूप दें तथा आवेदन आईडी नोट करें।
  • ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंतिम सूची तैयार करें और उसकी प्रतिलिपि बनाएं।

इसके अलावा सीबीएसई ने बताया कि 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षाएं सीबीएसई पाठ्यक्रम पर आधारित होंगी। बोर्ड एडमिट कार्ड की तारीखों के बारे में अलग से जानकारी देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें