फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, प्रवेश पत्र में नहीं हैं हस्ताक्षर तो हो जाएंगे बाहर

Tue, 24 Dec 2019 12:45 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड को भली-भांति जांच लेना होगा। एडमिट कार्ड में यदि किसी प्रकार की त्रुटि हुई और उसमें बिना सुधार कराए छात्र परीक्षा देने पहुंच गए तो उन्हें परीक्षा से बाहर होना पड़ सकता है। परीक्षा को लेकर बोर्ड ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। त्रुटि में सुधार कर स्कूल से उसे सत्यापित कराना होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP TET 2019: स्थगित हुई थी परीक्षा, जानें अब क्या होगी नई तारीख

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं इस बार 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा में करीब 25 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। बोर्ड एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी कर देगा। स्कूलों को अपने लॉगइन आईडी से एडमिट कार्ड का प्रिंट लेकर छात्रों को देना होगा। बोर्ड ने छात्रों को एडमिट कार्ड को अच्छी तरह से जांचने का निर्देश दिया है। एडमिट कार्ड में यदि नाम, विषय, रोल नंबर आदि को लेकर कोई भी त्रुटि होगी तो उसे परीक्षा से पहले ही सुधारना होगा। यदि परीक्षार्थी त्रुटियुक्त एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा देने पहुंचा तो उसे बाहर कर दिया जाएगा। जो भी त्रुटि में सुधार होगा उसे स्कूल से सत्यापित भी कराना होगा। स्वयं ही सुधार नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का भी रखें ध्यान :

एडमिट कार्ड पर परीक्षार्थियों और विद्यालय के प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं। विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे हस्ताक्षर और स्कूल के स्टैंप के साथ ही एडमिट कार्ड जारी करें। साथ ही अपने समक्ष परीक्षार्थियों से एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर करा लें। ताकि यह पुष्ट हो सके कि एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी सही है। प्राइवेट परीक्षार्थियों को भी एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य है। यदि एडमिट कार्ड पर परीक्षार्थी की फोटो नहीं होगी तो उसे नई फोटो चस्पा कर प्रधानाचार्य द्वारा अटेस्ट कराना होगा।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान, अफगानिस्तान या बांग्लादेश नहीं, भारत में इन देशों से आते हैं सबसे ज्यादा शरणार्थी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें