आईआईएम, कोझिकोड ने 04 जनवरी 2020 को कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2019 के स्कोर कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकोर्ड देख सकते हैं। बता दें कि कैट परीक्षा के माध्यम से छात्र भारतीय प्रबंधन संस्थान के मैनेजमेंट कोर्स मे दाखिला ले सकते हैं। कैट परीक्षा 24 नंवबर 2019 को आयोजित की गई थी।
P= (N-R)*100
कैट क्या है?
कैट यानी कॉमन एडमिशन टेस्ट। यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। प्रत्येक वर्ष लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। यह परीक्षा भारतीय प्रबंधन संस्थान (आई.आई.एम.) द्वारा आयोजित की जाती है। कैट के द्वारा छात्र व्यवसाय प्रशासन कार्यक्रम (मैनेजमेंट कोर्सेज) की पढ़ाई करते हैं और इस क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाते हैं। इस परीक्षा के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं होती है।