फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैट: आईआईएम ने जारी किया एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगा एग्जाम, कितनी शिफ्ट में होगी परीक्षा? ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 06 Nov 2026 05:19 PM IST
शिवम तिवारी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

आईआईएम इंदौर ने कैट 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 29 नवंबर को तीन पालियों में कंप्यूटर आधारित मोड में होगी। इसके साथ मॉक टेस्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Admit Card - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) इंदौर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 का एडमिट कार्ड 6 नवंबर को जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन के समय मिली लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। पहले एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख 4 नवंबर तय की गई थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर 6 नवंबर कर दिया गया। सभी योग्य उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड तैयार कर दिए गए हैं। इन्हें परीक्षा की तारीख यानी 29 नवंबर तक डाउनलोड किया जा सकता है।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • कैट 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  •  इसके बाद होम पेज पर दिए गए रजिस्टर्ड कैंडिडेट लॉगिन के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार के डैशबोर्ड पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिखाई देगा।
  •  इस पर क्लिक करके हॉल टिकट की पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
  •  एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियां ध्यान से जांचें और इसका साफ प्रिंट निकालकर रख लें। 
  • परीक्षा के दिन इसकी जरूरत होगी।

कब और कितनी पालियों में होगी परीक्षा?

CAT 2026 परीक्षा का शेड्यूल

पाली

परीक्षा का समय

पहली पाली

सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक

दूसरी पाली

दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक

तीसरी पाली

शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक

CAT 2026 परीक्षा 29 नवंबर को कंप्यूटर आधारित मोड में होगी। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, पाली और रिपोर्टिंग समय की जानकारी जरूर जांच लें।

कैट मॉक टेस्ट और पेपर पैटर्न क्या है?

कैट 2026 के मॉक टेस्ट की सुविधा भी 6 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी मदद से उम्मीदवार परीक्षा के कंप्यूटर इंटरफेस और सवालों के तरीके को समझ सकेंगे। कैट की परीक्षा में तीन भाग होंगे। पहला वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), दूसरा डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR) और तीसरा क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (QA) है। मॉक टेस्ट देने से उम्मीदवारों को परीक्षा के माहौल से परिचित होने और अपनी तैयारी को परखने में मदद मिलेगी। परीक्षा से पहले इसका अभ्यास करना उपयोगी रहेगा।

किन बातों का रखना होगा ध्यान?

कैट 2026 में नकल और गलत तरीकों को रोकने के लिए आईआईएम ने सुरक्षा के कुछ नए इंतजाम किए हैं। चुनिंदा परीक्षा केंद्रों पर चेहरे का मिलान करने वाली व्यवस्था और मोबाइल जैमर लगाए जाएंगे। इसके अलावा, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में अपनी फोटो और हस्ताक्षर की साफ छपी हुई तस्वीर जरूर जांचनी चाहिए। अगर फोटो या हस्ताक्षर ठीक से दिखाई नहीं देते हैं, तो परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलने में परेशानी हो सकती है। किसी भी तरह की गलती मिलने पर तुरंत परीक्षा अधिकारियों को इसकी जानकारी दें। कैट के जरिए दाखिला देने वाले प्रमुख संस्थानों में आईआईएम अहमदाबाद, आईआईएम बेंगलुरु, आईआईएम कोझिकोड, आईआईटी दिल्ली और आईआईएम लखनऊ शामिल हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें