परीक्षा पैटर्न
कैट प्रश्न पत्र में तीन खंड होंगे।
- मौखिक क्षमता और पठन समझ
- डाटा व्याख्या और तार्किक तर्क
- मात्रात्मक क्षमता
परीक्षा 120 मिनट की अवधि की होगी। परीक्षा पैटर्न के अनुसार, उम्मीदवारों को एक खंड को हल करने के लिए ठीक 40 मिनट दिए जाएंगे और उन्हें एक खंड से दूसरे खंड में जाने की अनुमति नहीं होगी।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
इस परीक्षा के आवेदन फॉर्म को भरते समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक और परास्नातक डिग्री का विवरण
- अन्य व्यावसायिक डिग्री
- फोटोग्राफ (1200 पिक्सेल x 1200 पिक्सेल) 80 केबी जेपीजी, जेपीईजी आकार का
- हस्ताक्षर ( 80मिमी x 35मिमी) 80 केबी जेपीजी, जेपीईजी आकार का
- जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो तो
- दिव्यांग प्रमाण पत्र यदि लागू हो तो