इतना लगेगा आपत्ति शुल्क
नोटिस के अनुसार, उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही इसे चुनौती देने के लिए आपत्ति विंडो भी खोल दी जाएगी। उम्मीदवार 3 दिसंबर, 2024 शाम 6 बजे से 5 दिसंबर रात्रि 11.55 बजे तक उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकेंगे।
उम्मीदवार चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 1,200 रुपये का भुगतान करके प्रोविजनल उत्तरों के खिलाफ आपत्तियां उठा सकेंगे।
यह परीक्षा लगभग 170 परीक्षा शहरों में फैले परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आईआईएम ने परीक्षा की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त उपाय किए थे, जिसमें चुनिंदा स्थानों पर मोबाइल जैमर लगाना भी शामिल था।

कब जारी होगा रिजल्ट
विषय विशेषज्ञ उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, उसके विरुद्ध उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों का सत्यापन करेंगे और यदि कोई परिवर्तन होता है तो उसमें संशोधन करके अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेंगे। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा और घोषित किया जाएगा। परीणाम जनवरी 2025 के दूसरे सप्ताह में जारी करने की उम्मीद है।
उत्तर कुंजी ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
उत्तर कुंजी जारी होने के बाद नीचे बताए चरणों का पालन करके उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर पाएंगे:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (iimcat.ac.in) पर जाएं।
- CAT उत्तर कुंजी 2024 के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें CAT उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रदर्शित की जाएगी।
- अब अनंतिम कैट उत्तर कुंजी 2024 और कैट प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड कर लें।