फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAT 2019: परीक्षा की पूरी जानकारी आई सामने, ऐसे करें चेक

Sun, 28 Jul 2019 02:58 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2019 के को-ऑर्डिनेटिंग इंस्टीट्यूट IIM कोझिकोड ने आज यानी 28 जुलाई, 2019 को परीक्षा का विवरण जारी कर दिया है। आईआईएम के नए अपडेट के अनुसार परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी। कैट के संयोजक प्रोफेसर शुभाशीस डे ने कहा कि कैट परीक्षा के लिए पंजीकरण 7 अगस्त से शुरू होगा और आवेदन लिंक एक महीने से अधिक समय तक सक्रिय रहेगा। यानी आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर होगी। 
विज्ञापन


IIM द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा और एक पर्सनल साक्षात्कार (PI) शामिल हैं। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री वाले उम्मीदवार कैट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। कैट की वेबसाइट 28 जुलाई, 2019 को सक्रिय होगी। उम्मीदवार ईमेल या फोन पर कैट हेल्पडेस्क से भी संपर्क कर सकते हैं। इस साल पहली बार ऐसा हो रहा है कि कैट के लिए उपस्थित होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को यह जानना जरूरी है कि अकेले कैट परीक्षा में एक अच्छा स्कोर लाना प्रवेश के लिए पर्याप्त नहीं है। बल्कि कैट परीक्षा के बाद की चयन प्रक्रियाओं के लिए आपको शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जो प्रत्येक आईआईएम द्वारा अलग से आयोजित की जाती है।
विज्ञापन


कैट 2019 आधिकारिक अधिसूचना...
कैट 2019 परीक्षा शहर विवरण...

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें... 
विज्ञापन

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें