देश के विभिन्न भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CAT - Common Admission Test 2019) बीते रविवार, 24 नवंबर को ही आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन इस बार आईआईएम कोझीकोड कर रहा है। अब परीक्षार्थियों के लिए आंसर-की जारी कर दी हैं। आईआईएम कोझीकोड ने इस संबंध में पहले ही जानकारी दे दी थी।
आईआईएम कोझीकोड के बताया था कि संस्थान नवंबर 2019 की अंतिम तारीख तक आंसर-की जारी कर देगा। हालांकि उस वक्त किसी को भी निश्चित तारीख की जानकारी नहीं थी। आंसर-की आज यानी 29 नवंबर को जारी कर दी गई हैं कैट 2019 आंसर-की आईआईएम कैट की आधिकारिक वेबसाइट पर हैं।
ये भी पढ़ें : सरकारी नौकरी: सफाई कर्मचारी के 549 पदों पर 7000 इंजीनियरों, स्नातकों ने किया आवेदन
- इस बार कैट का आयोजन देश के 156 शहरों के 376 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
- इसमें देशभर से कुल 2,09,926 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
- कैट 2019 का परिणाम आईआईएम कोझीकोड द्वारा जनवरी 2020 के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा।
- कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर अभ्यर्थियों के स्कोर कार्ड अपलोड किए जाएंगे। यहां से वे अपना परिणाम देख सकेंगे।
- इसके अलावा अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस द्वारा भी उन्हें उनके स्कोर कार्ड की सूचना दी जा सकती है।
- इस परीक्षा का स्कोर 31 दिसंबर 2020 तक वैध रहेगा। साथ ही वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा।
- उसके बाद कैट 2019 स्कोर कार्ड जारी किए जाने से संबंधित कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : IOCL में करना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो आज है आवेदन का अंतिम दिन
बता दें कि कैट 2018 का परिणाम 5 जनवरी 2019 को जारी किया गया था। इसमें 11 अभ्यर्थियों को 100 परसेंटाइल मिले थे। जबकि 21 अभ्यर्थियों ने 99.99 परसेंटाइल स्कोर किया था।
IIM CAT 2019 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
CAT 2019 आंसर-की देखने के लिए यहां क्लिक करें...