कैट के परिणामों के आधार पर 11 टॉपर्स लिस्ट सामने आई है, जिन्होंने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2018 में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। यह परिणाम आईआईएम कलकत्ता द्वारा घोषित किए गए हैं। खास बात यह है कि सभी 11 टॉपर्स उम्मीदवार पुरुष हैं और इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी पृष्ठभूमि से हैं।
इस वर्ष महिला उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा थी इसके बावजूद, 100 प्रतिशत सूची में कोई अपना नाम शामिल नहीं कर पाया। आपको बता दें कि 21 उम्मीदवारों ने CAT 2018 में कुल 99.99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।कैट 25 नवंबर, 2018 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 2,09,405 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जो 147 शहरों में फैले परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया गया था। इस साल परीक्षार्थियों की संख्या अब तक की सबसे बड़ी थी। 73326 महिला उम्मीदवार, 136075 पुरुष और 4 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार परीक्षा के लिए बैठे।