CAT 2018: सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीएटी) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 26 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। आपको बता दें कि पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर थी। सभी उम्मीदवार जो ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट
iimcat.ac.in पर 5 बजे तक कर सकते हैं।
इस वर्ष भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता देश के 147 शहरों में दो सत्रों में रविवार, 25 नवंबर को परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षण के प्रारूप को समझने के लिए ट्यूटोरियल 17 अक्टूबर से सीएटी वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार सीएटी हेल्पडेस्क से भी संपर्क कर सकते हैं ईमेल या फोन पर।