फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E-Mail Marketing : ई मेल मार्केटिंग में युवाओं को मिल रहे जॉब के मौके, जानें कैसे बनेगा इसमें आपका कॅरिअर

Mon, 26 Jun 2023 09:08 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

इसलिए अगर आपको ई-मेल मार्केटिंग आती है तो कंपनियां हर रोज ई मेल मार्केटरों को तलाश रहीं हैं। आप आज ही सफलता के एडवांस डिजिटल मार्केटिंग कोर्स से ई मेल मार्केटिंग सीखकर इस क्षेत्र में अपना कॅरिअर बना सकते हैं।  
विज्ञापन
एडवांस्ड डिजिटल मार्केटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टैटिस्टा वेबसाइट के एक सर्वे के अनुसार E-Mail Marketing हर तरह के व्यवसाय के लिए अब भी सबसे प्रभावी माध्यमों में शुमार है। 2023 में दुनियाभर में ई मेल मार्केटिंग का राजस्व बढ़कर 11 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। क्योंकि 2023 में प्रतिदिन 347.3 बिलियन ई मेल भेजे और रिसीव किेए जा रहे हैं। जोकि 2022 के मुकाबले 4.3% अधिक है। 2024 तक ये आंकड़ा प्रतिदिन 361.6 बिलियन ई मेल हो सकता है। इसलिए अगर आपको ई-मेल मार्केटिंग आती है तो कंपनियां हर रोज ई मेल मार्केटरों को तलाश रहीं हैं। आप आज ही सफलता के एडवांस डिजिटल मार्केटिंग कोर्स से ई मेल मार्केटिंग सीखकर इस क्षेत्र में अपना कॅरिअर बना सकते हैं।  

ये भी सीखें 

विज्ञापन

मास्टर डिजिटल मार्केटिंग 
विज्ञापन

सुपर एडवांस डिजिटल मार्केटिंग 

ई मेल मार्केटर बनने के लिए ये है जरूरी 

  • ई-मेल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म का होना चाहिए ज्ञान :- लोकप्रिय ई-मेल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म जैसे कि मेलचिम्प, कॉन्स्टेंट कॉन्टैक्ट या सेंडिनब्लू जैसे प्लेटफॉर्म से आपको परिचित होना होगा। प्लेटफॉर्म को नेविगेट करने, ई-मेल अभियान बनाने, सेगमेंट ऑडियंस बनाने और प्रदर्शन मेट्रिक्स का विश्लेषण करने के तरीके को समझना होगा।
  • कंटेंट क्रिएशन :- अगर आप सफल ई मेल मार्केटिंग करना चाहते हैं तो आपको अलग अलग दर्शक वर्ग को ध्यान में रखते हुए कंटेंट को तैयार करना सीखना होगा। 
  • न्यूजलेटर : आपको कंपनी के ग्राहकों से जुड़ने के लिए साप्ताहिक गतिविधियों पर काम करके हर हफ्ते एक न्यूज लेटर तैयार करके लोगों तक भेजना होगा। इससे लोग आपकी कंपनी से बेहतर तरीके से जुड़ाव महसूस कर सकेंगे। 
  • डेटा विश्लेषण : ई-मेल मार्केटिंग में परफॉर्मेंस पर हमेशा निगाह रखनी होती है। क्योंकि सीटीआर रेट अगर कम हुआ तो आपके ई मेल भेजने के समय या कंटेंट में खामी हो सकती है। इसलिए लोगों द्वारा दिए गए जवाब, की गई क्वेरी और भेजे गए ईमेल्स के आधार पर आपको नए डेटा तैयार करने होंगे। ताकि कंपनी विश्लेषण करते हुए भविष्य में उन्हें ई मेल भेज सके। 
  • सेगमेंटेशन : हर कंपनी का एक अपना अलग लक्षित वर्ग होता है। जिसके आधार पर वह लोगों की ईमेल सूची तैयार करती है। इस सूची में अलग -अलग उम्र, पुरुष -महिला आदि का सेगमेंटशेन करना महत्वपूर्ण होता है। कई बार त्यौहारी ऑफर्स या वीकेंड सेल्स में कंपनियां निश्चित आयु वर्ग को टारगेट करती हैं। 
  • ए/बी टेस्ट : विभिन्न विषय पंक्तियों, ईमेल डिज़ाइनों, या कॉल-टू-एक्शन बटनों के साथ प्रयोग करने के लिए ए/बी परीक्षण पद्धतियों का ज्ञान अभियान प्रदर्शन को अनुकूलित करने और परिणामों को अधिकतम करने के लिए महत्वपूर्ण है।
  • ईमेल विनियमों का अनुपालन: अनुपालन सुनिश्चित करने और एक सकारात्मक प्रेषक प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए ईमेल मार्केटिंग विनियमों और सर्वोत्तम प्रथाओं, जैसे GDPR और CAN-SPAM अधिनियम, से परिचित होना आवश्यक है।

जानें कितनी मिलती है सैलरी 

भारत में एक ई मेल मार्केटिंग ट्रेनी को 15-20 हजार रुपये महीना सैलरी मिलती है। वहीं ई मेल मार्केटिंग मैनेजर को 40 हजार रुपये महीना तक तनख्वाह मिल जाती है। 

एडवांस डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की खूबी

  1. 150 घंटे की लाइव इंटरेक्टिव व रिकॉर्डेड क्लासेज
  2. 100% जॉब प्लेसमेंट असिस्टेंस
  3. 20+ लर्निंग टूल्स
  4. 8 से अधिक लाइव प्रोजेक्ट एंड केस स्टडीज
  5. 5 सर्टिफिकेट
  6. गूगल सर्टिफाइड अनुभवी फैकल्टी द्वारा पढ़ाया जाएगा
  7. इंडस्ट्री एक्सपर्ट द्वारा मास्टर सेशन

सफलता के साथ बनाएं अपना कॅरिअर

देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार कॅरिअर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें