Bharat Mandapam: पुस्तक प्रेमियों इस बार विश्व पुस्तक मेले में फ्री एंट्री मिलेगी। भारत मंडपम में दुनिया के सबसे बड़े वी2बी किताबों के मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ये 10 से 18 जनवरी तक चलेगा। मेला हर दिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। इस बार के मेले में 1000 से अधिक प्रकाशक हिस्सा लेंगे और प्रकाशन एक ही जगह उपलब्ध रहेंगे। मेले में पाठकों, लेखकों और प्रकाशकों को एक साझा मंच मिलेगा। इस साल विश्व पुस्तक मेले में 600 से ज्यादा गतिविधियां आयोजित होने वाली हैं।
इनमें लेखक संवाद, पुस्तक विमोचन, परिचर्चाएं, वाल साहित्य कार्यक्रम, कहानी सत्र और युवा संवाद शामिल रहेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने का भी जश्न मनाया जाएगा।
1000 से ज्यादा प्रकाशक मेले में होंगे शामिल
किताबों के करीब 3000 स्टॉल लगेंगे। नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देश-विदेश की किताबें, नई-पुरानी रचनाएं, बच्चों की किताबें, शैक्षणिक सामग्री और डिजिटल प्रकाशन एक ही जगह उपलब्ध रहेंगे। मेले में पाठकों, लेखकों और प्रकाशकों को एक साझा मंच मिलेगा। इस साल विश्व पुस्तक मेले में 600 से ज्यादा गतिविधियां आयोजित होने बाली हैं।
इनमें लेखक संवाद, पुस्तक विमोचन, परिचर्चाएं, बाल साहित्य कार्यक्रम, कहानी सत्र और युवा संवाद शामिल रहेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने का भी जश्न मनाया जाएगा।