देश में 15 साल से 35 वर्ष के युवाओं की आबादी मौजूदा समय में सर्वाधिक है। यानी 142 करोड़ की जनसंख्या वाले देश में 65 प्रतिशत आबादी युवा है। हम एक युवा राष्ट्र कहे जा सकते हैं। हालांकि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को जॉब दे पाना किसी भी राष्ट्र के लिए संभव नहीं है। ऐसे में जो आंकड़े निकलकर सामने आ रहे हैं उनमें 2023 में करीब 20 लाख ग्रेजुएट और 5 लाख से अधिक पोस्ट ग्रेजुएट बेरोजगार हैं। इतना ही नहीं साल 2020 के एक आंकड़े के अनुसार ग्रेजुएशन करने के बाद देश में 26 प्रतिशत ग्रेजुएट्स को ही नौकरी मिल पायी। वहीं 2021 में यह दर घटकर 19.4 प्रतिशत ही रह गई। यानि 2020 में 74 प्रतिशत और 2021 में 80 प्रतिशत ग्रेजुएट्स को जॉब नहीं मिली। 2023 का भी आलम बहुत उम्दा नहीं है। लाखों युवा बीए, बीएससी, बीकॉम की डिग्री होने के बावजूद घर बैठने को मजबूर हैं। काऱण है स्किल्स की कमी। अगर इन युवाओं को स्किल्ड कर दिया जाए तो देश में लगातार विकसित हो रहे स्टार्टअप और यूनिकॉर्न कंपनियों में स्किल्ड युवाओं को हाथो हाथ जॉब मिल जाएगी। क्योंकि डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र आज के समय में 450 बिलियन डॉलर की इंडस्ट्री बन चुका है जिसके 2027 तक 750 बिलियन डॉलर की इंडस्ट्री बन जाने के आसार हैं। ऐसे में करोड़ों युवाओं के लिए इस क्षेत्र में नौकरियां निकली हुई हैं। मैंकिंजी ग्लोबल इंस्टीट्यूट के अनुसार डिजिटल सेक्टर 2025 तक 6.5 करोड़ युवाओं को नौकरियां दे सकता है।
1) चैट जीपीटी, लेटेस्ट एआई टूल्स, एंटरप्रेन्योरशिप, ग्राफिक डिजाइन, स्पोकन इंग्लिश जैसी स्किल्स सिखाई जाएंगी
2) ईमेल मार्केटिंग, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन, कंटेंट राइटिंग, मार्केटिंग बेसिक्स सिखाए जाएंगे।
देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार कॅरियर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।