दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI (एनएसयूआई) ने जीत हासिल की है। डूसू (DUSU)के अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के रॉकी तुशीद चुने गए हैं। पिछले पांच साल से अध्यक्ष का पद बीजेपी की छात्र इकाई ABVP (एबीवीपी) जीतती आ रही थी।पांच साल पहले 2012 में एनएसयूआई के अरुण हुड्डा अध्यक्ष पद का चुनाव जीते थे।
पढ़ेंः IIM Bangalore ने लॉन्च किया भारत-जापान स्टडी सेंटर
लगातार चुनाव में पराजय का सामना करती आ रही कांग्रेस के लिए रॉकी तुशीद की जीत एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। वैसे तो छात्रसंघ चुनाव राष्ट्रीय स्तर की राजनीति के संकेतक नहीं होते लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव को विश्लेषक जनता की नब्ज से जोड़कर देखते रहे हैं। वैसे भी पिछले कई सालों से दिल्ली विश्वविद्यालय की राजनीति पर ABVP का दबदबा रहा है।