वेस्ट बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन
WBJEE Results 2017: वेस्ट बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (WBJEE) बोर्ड आज परिणाम जारी कर सकता है। खबर है कि आज दोपहर 12 बजे के बाद कभी भी परिणाम जारी किया जा सकता है। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आपको बता दें कि WBJEE की परीक्षा इस साल 23 अप्रैल को हुई थी जिसकी आंसर की मई महीने में प्रकाशित हुई थी।
छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट-
WBJEE बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करें
रिजल्ट के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
बोर्ड की वेबसाइट का पताः www.wbjeeb.in and www.wbjeeb.nic.in