फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं में मिले 99.99 % अंक, करियर की जगह चुना संन्यास

Wed, 07 Jun 2017 03:22 PM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
वर्शील शाह
विज्ञापन
12वीं के रिजल्ट जारी होते ही सभी अपना अच्छा करियर बनाने के लिए बेहतर कॉलेज और पसंदीदा कोर्स की तरफ भागते नजर आते हैं लेकिन इस लड़के ने तो कमाल ही कर दिया। आपको बता दें कि 17 साल का वर्शील शाह 12वीं का रिजल्ट आने के बाद कुछ और ही सोचने में लगा है।
विज्ञापन


पालदी के रहने वाले वर्शील को 12वीं की परीक्षा में साइंस स्ट्रीम में 99.99 फीसदी अंक मिले हैं। ऐसे में उसने अपने माता-पिता से मेहनत का इनाम मांगने की बजाय संसार का त्याग कर जैन संन्यासी बनने की इजाजत मांगी है। सोचने की बात तो ये है कि वर्शील के माता-पिता को भी अपने बेटे के इस फैसले पर कोई पछतावा नहीं है और पूरा परिवार वर्शील के इस दीक्षा समारोह की तैयारियों में जुट चुका है। ये समारोह 8 जून को सूरत में होने वाला है।

वर्शील के पिता जिगर शाह ने बताया कि उनका परिवार शुरू से ही आध्यात्म की तरफ झुका रहा है। वर्शील के पिता इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने ये भी बताया कि सभी घरवाले वर्शील के इस फैसले से बहुत खुश हैं। आपको बता दें कि वर्शील को छुट्टियों में कहीं घूमने जाने से ज्यादा मजा आता था जैन मुनियों के सतसंग में जाने से।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें