Uttarakhand UBSE UK Board Results 2017: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE)के 12वीं और 10वीं बोर्ड के रिजल्ट कल जारी होने वाले हैं। परिणाम जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। खबर है कि बोर्ड सुबह 11 बजे परिणाम घोषित करेगा। आपको बता दें कि इस साल 1,50,352 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी है जबकि 1,71,220 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था। वहीं बोर्ड की तरफ से छात्रो की मदद के लिए एक फोन नंबर और ई-मेल आईडी की भी व्यवस्था की गई है। ये नंबर है- 05947-254275 एवं ईमेल- secy-ubse-uk@nic.in
छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट-
बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करें
रिजल्ट के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
संबंधित वेबसाइट का पताः http://ubse.uk.gov.in/