इस बार कुल 1.37 शिक्षकों की भर्ती होनी है
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2017 (UPTET 2017) के नतीजे संभवत: 30 नवंबर यानी गुरुवार शाम जारी किये जा सकते हैं। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे। यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की आंसर-की 6 नवंबर को डाली गई थी। यह उत्तरमाला 30 नवंबर तक ही उपलब्ध रहने की जानकारी भी दी गई थी।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 15 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 1009,346 उम्मीदवारों ने आवेदन दिये थे। इनमें से लगभग 32,587 एप्लिकेशन रद्द कर दिये गए थे। वहीं, कुल 9.76 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। राज्य के करीब 1634 केंद्र पर परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए इंटरमीडियेट या ग्रैजुएशन कर चुके अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाए गए थे।