फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2018 : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी, नतीजों में ये नई बात

Sun, 29 Apr 2018 01:20 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board Result उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड आज 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित हो गया है।  यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने पर परीक्षार्थी अपना रिजल्ट अमर उजाला की  वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन


करीब 55 लाख छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। 

इस बार के रिजल्ट की नई बात...
इस बार रिजल्ट्स के साथ टॉपर स्टूडेंट्स की आन्सर शीट भी बोर्ड की वेबसाइट पर दी जाएगी। ऐसा करने से तमाम छात्र जिन्होंने ये परीक्षा दी है वो ये जान सकेंगे कि इन टॉपर स्टूडेंट्स ने प्रश्नों के उत्तर किस तरीके से लिखे थे।
विज्ञापन

इस बार सख्त माहौल में हुई थी परीक्षा...
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार नकल रोकने के लिए पूरी व्यवस्था की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि नकल रोकने के चलते हजारों छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। सेंटर्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसके अलावा हर जिले के लिए नकल रोकने वाले दस्ते सख्त चैकिंग कर रहे थे। खास बात ये है कि मूल्यांकन और कॉपियां भी कैमरों की निगरानी में चेक की गईं। 

कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-12th-result-2018

इस बार परीक्षा में बैठे थे इतने छात्र...

आपको बता दें कि यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 67 लाख छात्र बैठे थे जिनमें 10वीं के 37,12,508 और 12वीं के 30,17,032 छात्र शामिल थे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें