फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2017 : छात्र हुए परेशान, सख्ती से पेश हो सकता है रिजल्ट

Wed, 07 Jun 2017 06:31 PM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार बोर्ड के खराब नतीजों को देखकर अब यूपी बोर्ड के छात्र भी घबराए नजर आ रहे हैं। छात्रों को चिंता है कि कहीं यूपी बोर्ड की परीक्षा में खुलेआम हुई नकल और पेपर लीक का असर उनकी आंसर शीट पर नजर न आए। धड़ल्ले से हुए नकल का असर कहीं उनके रिजल्ट पर न पड़े।
विज्ञापन


खबर है कि इस बार की परीक्षा का रिजल्ट काफी सख्ती से पेश किया जाएगा। इसका मुख्य कारण यूपी बोर्ड की परीक्षा में हुए ताबड़तोड़ नकल और पेपर लीक हैं। यहाँ देखें रिजल्ट - https://goo.gl/jN7nvE

रिजल्ट से पहले ही छात्रों में घबराहट

बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार इसका पूरा असर रिजल्ट पर पड़ सकता है। छात्रों की कॉपियां काफी सख्ती से देखी गईं हैं और रिजल्ट पर इसका असर दिखाई देगा। आपको बता दें कि हाल ही में बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में भी इसका असर देखने को मिला है।

बिहार बोर्ड का रिजल्ट काफी खराब आया है। बिहार बोर्ड के 64 फीसदी छात्र इस बार परीक्षा में फेल हो गए हैं। ऐसे में यूपी बोर्ड के छात्रों को भी चिंता सताने लगी है। उन्हें डर लगने लगा है कि कहीं वो भी इस सख्ती का शिकार न बन जाएं। रिजल्ट से पहले ही छात्रों में घबराहट नजर आ रही है। 
विज्ञापन

9 जून को जारी होगा रिजल्ट

आपको बता दें कि बोर्ड 9 जून को कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर सकता है। इस बार यूपी में हुए चुनाव के चलते एक तरफ जहां परीक्षा के शुरू होने में देरी हुई थी वहीं इसके रिजल्ट आने में भी देरी नजर आ रही है। पहले यूपी बोर्ड के रिजल्ट मई महीने के आखिरी तक आने वाले थे जो अब 9 जून को जारी होगा।

खबर है कि 9 जून को सुबह 11 से12 बजे के भीतर बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला के वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें