फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam Result 2017 : रिजल्ट से पहले न हों परेशान, रखें इन बातों का ख्याल

Fri, 09 Jun 2017 10:18 AM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड
विज्ञापन
UP Board Exam Result 2017 : उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड 24 घंटे बाद कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। खबर है कि 9 जून को सुबह 11 बजे यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होगा। पहले यूपी बोर्ड के रिजल्ट मई महीने के आखिरी तक आने वाले थे लेकिन बाद में इसकी तारीख बदल दी गई। यहां देखें रिजल्ट - https://goo.gl/jN7nvE
विज्ञापन


आपको बता दें कि रिजल्ट से पहले ज्यादातर छात्र काफी उत्साहित हो जाते हैं और ऑनलाइन परिणाम देखने के समय कई गलतियां कर बैठते हैं। ऐसा करने से उन्हें बचना चाहिए। छात्रों को रिजल्ट से देखने से पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। एकसाथ कई छात्रों के वेबसाइट खोलने के कारण साइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और धैर्य बनाएं रखें। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट को ट्रैक करते रहें।

रिजल्ट देखने के बाद उसकी एक कॉपी सेव जरूर कर लें। रिजल्ट आने से पहले ही अपने पास एडमिट कार्ड जरूर तैयार रखें। रिजल्ट देखने के लिए ऑनलाइन सभी जानकारियां सही रूप में भरें। सिर्फ इतना ही नहीं छात्रों व अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे बताए गए वेबसाइटों पर ही अपना रिजल्ट देखें।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 9 जून को सुबह 11 बजे बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला की  वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें