फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सेल्फ ड्राइविंग और फ्लाइंग कार' पर उडासिटी ने तैयार किया नया कोर्स

Fri, 22 Sep 2017 02:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म उडासिटी ने 'सेल्फ ड्राइविंग कार' नैनोडिग्री प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ये 4 महीने का कोर्स होगा जिसकी फीस करीब 35,400 रुपये होगी।
विज्ञापन


कोर्स में एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स को प्रोग्रामिंग का अनुभव (जैसे सी++, पाइथन) अवश्य आना चाहिए। इसके अलावा Algebra पर भी कमांड होनी चाहिए। ये कोर्स 10 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक छात्र इस कोर्स में स्पेशल प्रोजेक्ट्स बनाएंगे और बायेसियन थिंकिंग, मैट्रिसेज, सी++ बेसिक्स, परफॉर्मेंस एंड मॉडलिंग, Algorithm थिंकिंग पर स्टडी करेंगे।

पढ़ेंः Bihar TET 2017: रिजल्‍ट जारी, 35 हजार कैंडिडेट्स हुए फेल
 
विज्ञापन

फ्लाइंग कार नैनोडिग्री प्रोग्राम के लिए भी तैयार हो रहा पाठ्यक्रम

उडासिटी एयरोस्पेस और ऑटोनॉमस सिस्टम फील्ड के अनुभवी कर्मियों के सहयोग से फ्लाइंग कार नैनोडिग्री प्रोग्राम के लिए भी पाठ्यक्रम तैयार कर रहा है। MIT में एरोनॉटिक्स और ऐस्ट्रोनॉटिक्स के प्रोफेसर निकोलस रॉय, ETH जुरिक में डायनामिक सिस्टम और कंट्रोल के प्रोफेसर और किवा सिस्टम्स के संस्थापक रैपेलो डी आंद्रे एवं उडासिटी के संस्थापक सेबास्टियान तरुण इसका पाठ्यक्रम तैयार करेंगे।

उडासिटी इंडिया के एमडी इशान गुप्ता ने फ्लाइंग कार नैनोडिग्री प्रोग्राम के बारे में बताया कि उडासिटी ऑटोमेशन, रोबोटिक्स और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में विशिष्ट तकनीक के साथ आने वाले समय की जॉब्स के लिए वर्कफोर्स तैयार कर रहा है। 

पढ़ेंः ऑफिस में इन लोगों से बना लें दूरी, नहीं तो खतरे में पड़ सकती है नौकरी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें