मौजूदा समय में प्रोफेशनल नेटवर्क प्लेटफॉर्म लिंक्डइन का प्रभाव काफी बढ़ गया है। इस प्लेटफॉर्म पर अगर आप अच्छा कंटेंट लिखते हैं अच्छी पोस्ट डालते हैं तो आपको बेहतर जॉब अपॉरचुनिटीज मिलने में आसानी होती है। कई बड़े बड़े इंडस्ट्री एक्सपर्ट भी आपकी प्रोफाइल विजिट करते हैं। वहीं बहुत सारी कंपनियां अच्छी पोस्ट और कंटेंट को देखकर आपसे संवाद भी करती हैं। इसलिए लिंक्डइन की एल्गोरिद्म समझना बहुत जरूरी है। आइये इस आर्टिकल में हम आपको 15 लिंक्डइन एल्गोरिद्म बता रहे हैं जो आपके प्रोफाइल को पूरी तरह बदल देंगे।
1-पोस्ट फ्रीक्वेंसी - अगर आप लगातार एक ही विषय पर 3-4 पोस्ट करते हैं और हर 18 घंटे में एक पोस्ट कर देते हैं तो पिछली सभी पोस्ट की रीच 15 प्रतिशत तक घट जाती है। वहीं एक पोस्ट करने के बाद अगर आप 18 घंटे के अंदर 2 पोस्ट कर देते हैं तो पिछली पोस्टों पर 30 प्रतिशत नकारात्मक असर होता है।
2-पोस्ट करने के बाद पहले 90 मिनट - पहले 8 घंटों में आपके पोस्ट पर आने वाली रीच को शुरूआती 90 मिनट तय करते हैं। इसके अलावा आने वाले दिनों में पोस्ट पर आने वाले ट्रैफिक को भी आपके पोस्ट करने के बाद के 90 मिनट का इंगेजमेंट ही तय कर करता है।
3-सेल्फी - अगर आपको अपनी पोस्ट का इंगेजमेंट तीन गुना या ढाई गुना बढ़ाना है तो अपनी पर्सनल पोस्ट में आप सेल्फी पोस्ट कर सकते हैं। पोस्ट के साथ सेल्फी आपके कंटेंट की रीच बढ़ा देती है।
4-पोस्ट लेंथ - अगर आप लिंक्डइन पर पोस्ट लिखने जा रहे हैं तो आपको पोस्ट लेंथ के बारे में जरूर पता होना चाहिए कि आखिर पोस्ट कितनी लंबी होनी चाहिए। एक आइडियल पोस्ट लेंथ की बात करें तो 1200 से 1600 कैरेक्टर तक ही लिखें क्योंकि आप सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं सोशल रीडिया पर नहीं।
5-इंगेज विद अदर्स - जब आप अपना पोस्ट लिंक्डइन पर पब्लिश कर देते हैं उसके बाद ये सुनिश्चित करें कि आपके नेटवर्क में कम से कम 3 लोगों के साथ इसे शेयर करें, मैसेज करें रीपोस्ट कराएं। इससे पोस्ट रीच 20 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।
6-लिंक्डइन पर पोस्ट करने का सही समय
दिन - समय
सोमवार -10 Am- 1 Pm
मंगलवार -8 Am- 11 Am
बुधवार -9 Am- 11 Am
वीरवार -8 Am- 11 Am
शुक्रवार -1 Pm - 3 Pm
शनिवार - 10 Am - 1 Pm
रविवार - 1 Pm - 3 Pm
7- पोस्ट करने के बाद क्या करें क्या न करें
पोस्ट करने के 10 मिनट के अंदर अपनी पोस्ट को एडिट न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो इसकी रीच 10 से 40 प्रतिशत तक घट जाती है। अपनी पोस्ट पर पहले कमेंट न करें। इससे आपके पोस्ट की रीच 20 प्रतिशत तक घट जाती है।
8- बेहतर पोस्ट के प्रकार
डॉक्यूमेंट पोस्ट - डॉक्यूमेंट पोस्ट करते हैं तो 2 से 3 गुना तक उसकी रीच बढ़ जाती है।
पोल्स - अगर आप लिंक्डइन पर पोल्स डालते हैं तो तकरीबन 2 से ढाई गुना तक उस पोस्ट के रीच होने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं अगर आप अपने टेक्स्ट के साथ कई फोटो डालते हैं तो ऐसी पोस्ट भी 1 से डेढ़ गुनी तक अधिक रीच हासिल करती है।
9-कौन सी पोस्ट खराब होती हैं
जब आप लिंक्डइन पर वीडियो पोस्ट करते हैं तो उसकी औसत रीच 0.5 से लेकर 0.8 प्रतिशत ही रहती है। वहीं अगर आप एक एक्सटर्नल लिंक के साथ पोस्ट करते हैं तो वह पोस्ट 0.4 प्रतिशत से 0.5 तक ही रीच हासिल कर पाती है। 2 एक्सटर्नल लिंक वाली पोस्ट बहुत खराब मानी जाती है। दरअसल जब आप अपनी पोस्ट में एक्सटर्नल लिंक इस्तेमाल करते हैं तो आपकी पोस्ट रीच खत्म हो जाती है इसलिए ऐसा बिल्कुल न करें।
10-डॉक्यूमेंट के साथ सेल्फी
अगर आप एक डॉक्यूमेंट पोस्ट में सेल्फी लगाते हैं तो आपकी पोस्ट 80 से 90 प्रतिशत तक तेज रीच हासिल करती है।
11- पोल्स कैसे डालें -
सबसे अच्छे पोल्स वह माने जाते हैं जिनमें उत्तर के लिए विकल्प दिए जाते हैं। अगर आप 2 उत्तर विकल्प देते हैं तो पोस्ट बेहतर रीच करती है वहीं 4 उत्तर विकल्प वाली पोस्ट 30 प्रतिशत कम रीच करती है। पोल्स के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एक हफ्ते का समय रखें। कई लोग 2 हफ्ते का समय रखते हैं लेकिन 2 हफ्ते के समय वाले पोस्ट में 1000 से कम वोट मिलते हैं। हां इसके व्यूज जरूर बढ़ सकते हैं। इसलिए सलाह यही है कि एक हफ्ते का समय रखें।
12-एक्सटर्नल लिंक्स - अगर आपको पोस्ट में एक्सटर्नल लिंक डालना ही है तो पोस्ट डालने के एक घंटे के बाद उसके कमेंट में वह एक्सटर्नल लिंक पोस्ट करें। इससे आपकी पोस्ट की रीच पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं अगर पोस्ट करने के एक घंटे बाद आप पोस्ट एडिट करते हैं तो रीच 10 प्रतिशत कम हो सकती है।
13-वीडियो पोस्ट- अगर वीडियो पोस्ट कर रहे हैं और कैप्शन डाल रखा है तो वह वीडियो बिना कैप्शन वाले वीडियो से 35% अधिक तेजी से रीच होता है और 25% ज्यादा इंगेजमेंट मिलती है।
14-हैशटैग्स - हर पोस्ट में कम से कम 3 हैशटैग इस्तेमाल करें न ज्यादा न कम
15-कमेंट्स - अगर लेखक द्वारा 24 गंटे में 2-4 कमेंट किए जाते हैं तो ये एक पोस्ट को रीलांच करने के बराबर असर करता है। जिससे पोस्ट को 25 प्रतिशत ज्यादा रीच मिलती है।