सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद तमिलनाडु सरकार ने मेडिकल एडमिशन (MBBS और BDS) के लिए Tamil Nadu NEET 2017 रिजल्ट की घोषणा कर दी है। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट Tnhealth.org और Tnmedicalselection.org पर जाकर मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा काउंसिलिंग में हिस्सा लेने के लिए कॉल लेटर भी डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि 24 अगस्त यानि आज से ही मेरिट लिस्ट में मौजूद छात्रों की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छात्रों को एडमिशन प्रोसेस के तहत 500 रुपये की काउंसिलिंग फीस भी जमा करनी होगी।
पढ़ेंः UPSC CDS II 2017: नोटिफिकेशन जारी, 8 सितंबर तक करें अप्लाई
मेरिट लिस्ट में छात्र ऐसे चेक करें अपना नाम-
Tamil Nadu NEET के ऑफिशियल वेबसाइट Tnhealth.org और Tnmedicalselection.org पर जाएं
NEET counselling - allotment results लिंक पर क्लिक करें
लॉगइन डिटेल्स भरें
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा