एनसीईआरटी ने अपने पाठ्यपुस्तकों को अपडेट करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसमें बेटी बचाओ अभियान, गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स, स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया और नोटबंदी से जुड़े नए विषय जोड़े गए हैं। इन योजनाओं के बारे में छात्रों को अगले अकादमिक सत्र से पढ़ाया जाएगा। अभी जो पाठ्यपुस्तकें चल रही हैं, उनमें प्रस्तावना 30 नवंबर, 2007 की है, यानी 10 सालों से इन किताबों में सूचनाओं को न तो अपडेट किया गया है और न ही कोई नई जानकारी जोड़ी गई है। इन पुस्तकों में कई ऐसी जानकारियां है जो बहुत पुरानी हैं।
पढ़ें- B'Day Spl : प्रधानमंत्री मोदी की इन आदतों को अपनाकर हर छात्र जीवन में हो सकता है सफल
NCERT करीब 182 पुस्तकों को अपडेट करेगा। अब तक NCERT ने कुल 1,334 बदलाव किए हैं यानी 7 बदलाव हर एक पुस्तक में हुए हैं। गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स, नोटबंदी, बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता जैसे विषयों को अब शामिल किया जाएगा। इसके अलावा पुस्तकों में उच्चारण संबंधित गलतियों को दूर किया जाएगा और भाषा को आसान बनाया जाएगा।
NCERT निदेशक हृषिकेश सेनापति ने बताया कि टेक्स्ट्स एक महीने में तैयार हो जाएंगे और उसके तुरंत बाद प्रिंटिंग के लिए भेज दिया जाएगा। पुस्तकों को अप्रैल 2018 में अकादमिक सत्र शुरू होने से पहले मार्च तक स्कूलों और लोगों तक डिलीवर कर दिया जाएगा।