फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Run for Swadeshi: स्वामी विवेकानंद जयंती पर देशभर में ‘रन फॉर स्वदेशी’, छात्र देंगे आत्मनिर्भर भारत का संदेश

Tue, 30 Dec 2025 10:04 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला, ब्यूरो

सार

Swami Vivekananda Jayanti: स्वामी विवेकानंद जयंती पर देशभर के विद्यार्थियों द्वारा ‘रन फॉर स्वदेशी’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वे आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे।
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद की जयंती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Run for Swadeshi: देश के सभी शिक्षण संस्थानों में 12 जनवरी को रन फॉर स्वदेशी का आयोजन होगा। स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती के मौके पर राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आयोजित होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने इस संबंध में सभी राज्यों को पत्र लिखा है। इसमें दो से पांच किलोमीटर की दौड़ के माध्यम से युवाओं को स्वदेशी मूल्य, आत्मनिर्भर भारत, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन


यूजीसी के सचिव प्रो. मनीष जोशी ने इस संबंध में राज्यों और विश्वविद्यालयों को पत्र भेजा है। इसमें स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के मौके पर सभी उच्ब शिक्षण संस्थानों को एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

इसके तहत 12 जनवरी पर रन फॉर स्वदेशी का आयोजन किया जाएगा। इसमें दो, तीन और पांच किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी मिलेगा। इसमें कॉलेज के छात्र, एनएसएस, एनसीसी, युवा क्लब, संकाय सदस्यों के अलावा आम लोग भी शामिल हो सकते हैं। सबसे पहले स्वामी विवेकानंद के संदेशों और आत्मनिर्भरत्ता पर आधारित प्रेरक भाषण भी होगा। उच्च शिक्षण संस्थानों को कार्यक्रम से संबंधित जानकारियां पूजीसी को भेजनी अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें