फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाप्त हुआ स्टेनोग्राफी और टाइपराइटिंग का समय, डिजिटल इंडिया की नई पहल

Sat, 12 Aug 2017 08:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के सभी कोर्ट और सरकारी कार्यालयों से जल्द ही टाइपराइटर की विधि को समाप्त कर दिया जाएगा। खबर है कि मुंबई से जल्द ही स्टेनोग्राफर और टाइपराइटर को अलविदा कह दिया जाएगा। हाल ही में मुंबई में स्टेनोग्राफी की आखिरी परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद सरकारी नौकरी के लिए टाइपराइटर टेस्ट की जरूरत हीं होगी।
विज्ञापन


आपको बता दें कि महाराष्ट्र में स्टेनोग्राफी और टाइपराइटिंग सिखाने वाले लगभग 3500 इंस्टीट्यूट्स हैं। अर्थव्यवस्था को डिजिटलाइज करने के लिए ही इन टाइपराइटर मशीनों को चलन से बाहर किया जा रहा है। स्टेनोग्राफी और टाइपराइटिंग सिखाने वाले इंस्टीट्यूट्स के मुताबिक नई तकनीक और कंप्यूटर के जमाने में टाइपराइटिंग मशीनों का कोई मतलब नहीं रह गया है। डिजिटल इंडिया में अब कंप्यूटर युग आ चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें