कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित CPO SI परीक्षा (प्री) 2017 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। कैंडिडेट्स SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। 1 जुलाई से 7 जुलाई के बीच आयोजित इस परीक्षा के परिणामों के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की गई है।
पढ़ेंः IBPS clerk 2017: नोटिफिकेशन जारी, बैंकों में 7 हजार से ज्यादा वैकेंसी
इस परीक्षा में कुल 46864 छात्र पास हुए हैं जिनमें सामान्य वर्ग के 11457, पिछड़े वर्ग के 21284, अनुसूचित जाति के 7383 और अनुसूचित जनजाति के कुल 3605 छात्र शामिल हैं। इन छात्रों को अब फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया है। SSC द्वारा जारी कटऑफ के मुताबिक, सामान्य वर्ग के लिए 117 अंक, पिछड़े वर्ग के लिए 102 अंक, अनुसूचित जाति के लिए 90.25 अंक और अनुसूचित जनजाति के लिए 90 अंक प्राप्त करना जरूरी है।
शारीरिक परीक्षा में फिट पाए गए कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा को लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा 15 दिसंबर 2017 को आयोजित की जाएगी। सीआईएसएफ, बीएसएफ, दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी में सब इंस्पेक्टर के कुल 2,200 पदों के लिए ये भर्तियां की जाएंगी।