फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेजों में कमजोर छात्रों के लिए लगेंगी स्पेशल क्लास, गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय पर फोकस

Tue, 24 Apr 2018 03:22 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद के कॉलेजों में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों में कमजोर छात्रों के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग स्पेशल क्लास लगवाएगा। सभी कॉलेजों में इसे लागू कराने के लिए डीआईओएस ने 25 अप्रैल को जिले के सभी प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई है। 
विज्ञापन


इन विषयों में कमजोर छात्रों को चिह्नित किया जाएगा। उसके बाद अतिरिक्त कक्षा/ उपचारात्मक (रेमेडियल क्लास) कक्षा लगाकर उन्हें पढ़ाया जाएगा। इन कक्षाओं में विद्यार्थियों ने क्या सीखा। इसका समय-समय पर मूल्यांकन भी किया जाएगा। 

इतना ही नहीं विद्यार्थियों के साथ ही उन शिक्षकों की कमजोरियां भी दूर की जाएंगी जो प्रभावी ढंग से नहीं पढ़ा पा रहे हैं। छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना जगाई जाएगी। शैक्षिक पंचांग में इस बार कॉलेज कैंपस को हराभरा बनाने पर ज्यादा जोर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र और शिक्षकों के बीच संवाद स्थापित हो और उनका कौशल विकास हो, इस पर खास ध्यान दिया जाएगा। शासन के निर्देश के बावजूद कॉलेजों ने अभी तक बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था नहीं की है। 25 अप्रैल की बैठक में इस पर भी चर्चा की जाएगी। छात्रों ने कितना सीखा, यह शिक्षकों को अपनी डायरी में प्रतिमाह लिखना होगा।

डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने बताया कि अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में जो छात्र कमजोर हैं उनके लिए अतिरिक्त और उपचारात्मक कक्षाएं लगवाई जाएंगी। विद्यार्थियों को इसका कितना लाभ मिला है, इसका समय-समय पर मूल्यांकन भी किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों की 25 अप्रैल को बैठक बुलाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें