तमाम एक दिवसीय परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स से काफी संख्या में प्रश्न पूछे जाते हैं। विशेषकर आगामी बैंकिंग परीक्षाओं में भी करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न अच्छी खासी संख्या में पूछे जाएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए safalta.com की विशेषज्ञ टीम द्वारा करेंट अफेयर्स के परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन किया जा रहा है। इससे मिलेगी आपको करेंट अफेयर्स की रोजाना खुराक। इस खंड में देश दुनिया में घटित होने वाली तमाम दैनिक महत्वपूर्ण घटनाक्रमों में से महत्वपूर्ण परीक्षोपयोगी घटनाओं को प्रश्नोत्तर रूप में पूछा जाता है। इस क्विज में होते हैं 10 बहुविकल्पीय सवाल और प्रत्येक सवाल के होते हैं चार विकल्प। विकल्प पर क्लिक कर आप सही और गलत उत्तर की पहचान कर सकते हैं। अब बिना समय व्यर्थ किए सही विकल्प को चुनें और नवीनतम घटनाओं से अपडेट होने का मौका पाएं।
आगामी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले जीएस के प्रश्नों की प्रकृति के आधार पर इस खंड को तैयार किया गया है। safalta.com पर मौजूद इस सेक्शन में जाने पर कुल 10 सवाल आएंगे। हर सवाल के चार ऑप्शन होंगे, जिसमें से आपको सही ऑप्शन चुनना होगा। ये प्रश्न safalta.com की विशेषज्ञ टीम द्वारा तैयार किए गए हैं जो परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की सटीक प्रकृति पर आधारित होते हैं। इन प्रश्नों के नियमित अभ्यास से एक ओर जहां जीएस के प्रश्नों में आप प्रवीण होते जाएंगे वहीं परीक्षा को लेकर आपके आत्मविश्वास का ग्राफ भी ऊपर चढ़ता जाएगा। साथ ही इस सेक्शन में 'वर्ड ऑफ द डे' का भी एक सेक्शन है, जहां प्रतिदिन अंग्रेजी के एक शब्द का अनुवाद और वाक्य प्रयोग दिया जाता है। आज से ही safalta.com पर क्लिक कर अपने दिलो-दिमाग को तैयारी के लिए तंदुरुस्त करें।