माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने रविवार को दसवीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिया। इस बार की परीक्षा में 75.89 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 2 लाख विद्यार्थी प्रथम, 3.84 लाख द्वितीय और 1.19 लाख विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम में सवाई माधोपुर की तनीषा विजय ने टॉप किया है वहीं भरतपुर जिले के तुषार शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। इस परीक्षा में 1 लाख 81 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे।