फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMO ने एचआरडी को दिया निर्देश, हर स्कूल को बनाए 'आर्मी स्कूल' जैसा

Fri, 21 Jul 2017 02:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को स्कूलों में चल रही शिक्षा प्रणाली को लेकर कई अहम निर्देश दिए हैं। खबर है कि PMO ने एचआरडी मंत्रालय को निर्देश दिया है कि आर्मी स्‍कूलों के मॉडल जैसे ही अन्‍य सभी स्‍कूलों को तैयार किया जाए। 
विज्ञापन


इस मामले में पीएमओ ने एक मीटिंग बुलाकर एचआरडी मंत्रालय को जरूरी निर्देश दिए हैं। HRD मंत्रालय से कहा गया है कि वह देश भर के स्‍कूलों में आर्मी स्‍कूलों की तरह फीचर एड करें। इनमें केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय को भी शामिल किया जाएगा।  

PMO ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) से भी इस बारे में बात की है जिससे देश के करीब 20 हजार प्राइवेट स्‍कूल जुड़े हुए हैं। आर्मी स्‍कूलों में बच्‍चों को कुछ इस तरह से तैयार किया जाता है कि वो आर्मी में जाने के लिए तैयार हो सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई के साथ-साथ उन्‍हें नेशनल केडिट कोर्प्‍स की तैयारी भी करवाई जाती है। इन्हें शुरुआत से ही राष्‍ट्रीय मूल्‍य और डिसिप्लिन सिखाया जाता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें