फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल यूनिवर्सिटी और IIT में अब होंगे देशभक्तिपूर्ण रॉक शो

Mon, 28 Aug 2017 03:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
देश भर के आईआईटी और सेंट्रल यूनिवर्सिटी में जल्द ही देशभक्ति के रॉक बैंड शुरू होंगे। वहीं छात्रों को बहुत जल्द कैंपस में देशभक्ति से भरे गाने सुनने का मौका मिलेगा। मानव संसाधन मंत्रालय ने इन संस्थानों से म्यूजिक बैंड्स की मेजबानी करने को कहा है, जो वहां देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम ऑर्गेनाइज करेंगे।
विज्ञापन


'यह इंडिया का टाइम है' नाम के कार्यक्रम के हिस्से के तौर पर सरकार ने कुछ खास बैंड निर्धारित किए हैं, जो देशभर के कैंपस में जाकर देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। यह प्रस्तुति खासकर बॉलीवुड के गानों पर होगी।
विज्ञापन


पढ़ें- Kerala NEET 2017 : फेज 6 की मेरिट लिस्ट जारी, 29 अगस्त तक होगा एडमिशन

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया 'एक निजी मनोरंजन संस्था को यह काम दिया गया है जिसमे एक दर्जन के करीब रॉक बैंड हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें