पिछले महीने गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने गणित की कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे जारी किए थे। इस परीक्षा में 670 बच्चे बैठे थे पर महज 11 बच्चे ही इस परीक्षा को पास कर पाए। इन 11 में से 6 बच्चे ऐसे है जो 5 नंबर ग्रेस देने के बाद पास हो पाए।
जीएसईबी की ओर पहले मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी किए गए थे। उसके बाद परीक्षा में असफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया था ताकि विद्यार्थियों का एक साल बच सके।
पढ़ें- IIT JAM 2018: नोटिफिकेशन जारी, 11 फरवरी को होगी परीक्षा
कई छात्रों ने परीक्षा हॉल में टीचर्स द्वारा चीटिंग करवाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए एजुकेशन डिपाटमेंट को खत लिखा था जिसमें इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
350 छात्रों के साथ नकल का मामला सबसे ज्यादा महिसागर में मिला था। ये लगातार दूसरा साल है जब नकल के मामले के बाद अंकों में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। इस बार गुजरात बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट में भारी गिरावट दर्ज की गई है।