राष्ट्रीय भाषा हिन्दी का दायरा धीर-धीरे बढ़ता हुआ काफी आगे पहुंच गया है। हिंदी भाषा के अंदर वो मिठास है जो दूसरी भाषाओं और बोलियों को अपने अंदर समेट सकती है। आपको बता दें कि हिन्दी के कई प्रचलित शब्दों को Oxford के अंग्रेजी डिक्शनरी में स्थान दिया गया है। हाल ही में Oxford English Dictionary में शामिल किए गए कुछ नए शब्दों को सार्वजनिक किया गया है जिनमें भारत में हर रोज के खाने में मौजूद 'चना' और 'चना दाल' को शामिल किया गया है। Oxford Dictionary में जोड़े गए 600 से ज्यादा नए शब्दों में अब चना और चना दाल शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि हर 3 महीने में
Dictionary में जीवनशैली और समसामयिक विषयों से लेकर शिक्षा जगत तक के नए-नए शब्दों को शामिल किया जाता है।