बिना सोचे-समझे बोलने से बचें
हम सभी के जीवन में कुछ ऐसी परिस्थितियां आती हैं, जो तनाव पैदा करती हैं, जैसे किसी का सख्त ईमेल, समय पर काम पूरा न कर पाना या किसी मुश्किल व्यक्ति के साथ काम करना। जब हम इन स्थितियों पर ध्यान देते हैं और उन्हें नोट करते हैं, तो हमें यह समझने में मदद मिलती है कि कौन-सी बातें बार-बार हमारे तनाव का कारण बन रही हैं। यह समझ हमें बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत होकर स्थिति को समझने और बेहतर तरीके से जवाब देने का अवसर देती है।
संकेतों को समझें
अक्सर तनाव हमारे शरीर और व्यवहार में दिखने लगता है, लेकिन कई बार हमें खुद इसका एहसास नहीं होता। इसलिए अपने तनाव के पैटर्न को समझना जरूरी है, ताकि हम इसके शुरुआती संकेत समय रहते पहचान सकें। व्यवहार में चिड़चिड़ापन बढ़ना, लोगों से दूरी बनाना, नींद का खराब होना या खान-पान की आदतों का बिगड़ना जैसे बदलाव दिखाई दे सकते हैं। इन संकेतों को पहचानकर हम तनाव को बढ़ने से पहले ही बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं।
- तनावपूर्ण स्थिति के बाद कुछ पल रुककर अपनी भावनाओं पर ध्यान दें।
- दबाव की स्थिति में अपने सामान्य व्यवहार को पहचानें।
- देखें कि आप तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं या शांत रहकर सोचते हैं।
- अपनी ताकत और कमजोर प्रतिक्रियाओं को समझने की कोशिश करें।